फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन : जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। अवैध मिट्टी खनन के मामले में थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव से मंगलवार की देर शाम एक जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सदर तहसील के नायब तहसीलदार राहुल सिंह को सूचना मिली कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी के जरिए मिश्रौली में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इसके बाद लेखपाल को मौके पर भेजा गया। बाद में पुलिस जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने लेकर आई। इस मामले में खनन अधिकारी प्रशांत वर्मा की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें