फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अवैध रूप से बने निर्माण को जेसीबी लगाकर किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोड़उर गांव में मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गड़ही पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने गड़ही की जमीन पर अवैध रूप से बने प्रेम नारायण राय, घनश्याम एवं सुरेश राय के निर्माण को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा कुमार, चौथी और रामजीत मल्लाह का कोई घर न होने के कारण पट्टा की गई जमीन पर शीघ्र आवास निर्माण कर जगह खाली करने का आदेश दिया गया। मालूम हो कि गोड़उर निवासी अमरनाथ पांडेय ने गांव की गड़ही से अतिक्रमण हटाने के लिए उच्च न्यायालय में अपील की थी। इस पर न्यायालय ने शीघ्र अतिक्रमण हटाने के लिए आदेशित किया था। नायब तहसीलदार विश्राम यादव ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें