फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला-पुरुष अनुपात समान हो तो बेहतर

Wed, 09 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद ब्लाक परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलती बृंदा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को कई स्थानों पर गोष्ठियां आयोजित की गईं। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित जेंटर संवेदीकरण कार्यशाला में एसीएमओ ने गर्भवती महिलाओं के पोषण, सुरक्षित प्रसव और महिला-पुरुष का अनुपात बराबर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसके राय ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के पोषण और सुरक्षित प्रसव पर विशेष ध्यान दिया जाए। जटिल गर्भावस्था के लक्षण वाली महिलाओं के प्रसव में कोई दिक्कत न हो। कहा कि 2030 तक यह लक्ष्य रखा गया है कि महिला- पुरुष का अनुपात बराबर हो जाए।

इस मौके पर डॉ आरके सिंह मेहरा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, माया सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन न्यायालय परिसर में हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष व जिला जज शमशाद अहमद ने महिला सशक्तीकरण और समानता के अधिकार को गंभीरता से लागू करने की बात कहीं। न्यायालय  परिसर में महिलाओं को और अधिक सुविधायें देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रोहिताश सिंह गंगवार, जितेन्द्र मिश्रा समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक, महिला दिवस पर क्षेत्र पंचायत के परिसर में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी आरपी मौर्य ने महिलाओं के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आज  महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से प्रतिस्पर्धा में लगी हैं। कर्मचारी नेता वृंदा सिंह ने कहा कि महिलाएं एक मजबूत राष्ट्र निर्माण की बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है।

यदि महिलाएं सम्मान के लिये संगठित हो गईं तो वह दिन दूर नहीं जब संसद एवं विधानसभाओं में 50 प्रतिशत महिलाएं बैठी दिखाई देंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को अपने हक की लड़ाई के लिये आगे आना होगा। गोष्ठी में विन्दा मौर्या, सावित्री तिवारी, विन्दु देवी, चन्दा देवी, भागमनी देवी, नासरीन, राधिका राय, प्रमिला सिंह, गीता वर्मा, सहाना बेगम एवं शहनाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें