फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर घेरेंगे थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जिले के पुलिस प्रशासन से सत्यम सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने एवं अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है। चेताया है कि अगर 29 अगस्त तक आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो 30 अगस्त को थाने का घेराव करने के साथ अनशन पर बैठने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

बीते 25 अगस्त की शाम सत्यम सिंह की हत्या नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहमपुर गांव के बाहर लाठी-डंडे से पीटकर कर दी थी। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिना चिकित्सीय परीक्षण और बिना परिजन को सूचना दिए ही मर्चरी हाउस में रखवा दिया था। कार्यकर्ताओं द्वारा फोन से सूचना मिलने पर जब परिजन मर्चरी हाउस पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुलिस टीम ने रोक लिया।
इस पर पुलिस से कहासुनी भी हुई। कुछ देर चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद मृतक के बड़े भाई शिवम सिंह द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद मर्चरी हाउस में रखा गया। दूसरे दिन 26 अगस्त को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके मकान नंदगंज पहुंचा। संगठन के कार्यकर्ताओं के भारी आक्रोश को देखते हुए, वहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात थी। जिलाध्यक्ष ने चेताया कि 29 अगस्त तक अगर अपराधी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचते हैं तो 30 अगस्त को थाने का घेराव करने के साथ अनशन पर बैठेंगे। इस मौके पर मनोज सिंह, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह, तारकेश्वर सिंह सिंघम, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें