फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.40 लाख बकाया होने पर आइस फैक्ट्री कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के तीन बकायेदारों पर मंगलवार को कार्रवाई हुई। इसमें एक के खिलाफ 7.40 लाख बिजली का बकाया होने पर कुर्की हुई। दो अन्य पर परिवहन कर और स्टांप के बकाये को लेकर गिरफ्तारी हुई। सदर तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

तिलकनगर के आईस फैक्ट्री संचालक संतोष सिंह पुत्र कमलेश सिंह पर सात लाख 40 हजार रुपये बिजली का बकाया था। करीब दो साल का बकाया होने पर उनके खिलाफ आरसी जारी हुई। उसके 15 दिन बाद नोटिस जारी की गई। बावजूद इसके बकाया चुकता नहीं किया गया। चार बार कुर्की के लिए नोटिस भी जारी की गई। जब बकायेदार ने रकम नहीं आदा की तो सदर तहसीलदार अभिषेक राय समेत राजस्व और अन्य विभाग की टीम ने आईस फैक्ट्री पर कुर्की किया।
इसी तरह, दो अन्य बकायेदारों पर भी तहसील प्रशासन का गाज गिरा। 3.85 लाख रुपये परिवहन कर बकाया होने पर रौजा निवासी बलिराम बिंद और 4 लाख रुपये स्टांप बकाया होने पर भोरिक यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दस लोगों का विद्युत कनेक्शन काटा
नंदगंज। नंदगंज विद्युत उपकेंद्र के विद्युतकर्मियों ने बड़े बकायादारों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सहायक अभियंता प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सिहोरी में घर-घर जाकर विद्युत बिल जमा कराने के साथ ही 10 हजार से ज्यादा विद्युत बिल बकायेदारों में 10 लोगों का विद्युत कनेक्शन काट दिया।
एसडीओ प्रदीप गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में जांच के तहत विद्युत बिल बकायेदारों का बिल जमा कराने, मीटर लगाने तथा लोड बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक गांव में मीटर लगाने के साथ विद्युत बिल के बड़े बकायेदारों का बिल जमा कराया जा रहा है। इसके साथ ही जो बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनका कनेक्शन भी काटा जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि सभी लोग अपना बकाया बिल समय से अतिशीघ्र जमा कर दें। नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें