फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरमारा गांव में आगलगी में झोपड़ी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मच्छरमारा गांव में बुधवार की देर शाम अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिसमें घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार मच्छरमारा गांव निवासी उदल बिंद की रियासी झोपड़ी में अचानक धुआं उठता देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग की ऊंची लपटे उठने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली एवं तहसील में दी और आग को बुझाने में जुट गये। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक झोपड़ी में रखा भूसा खाने पीने का सामान सहित अन्य घर गृहस्थी का सामन जल कर राख हो गया। घटना के बाद हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया और रिर्पोट तहसील में सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें