फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिलिंडर में रिसाव से पति-पत्नी और बहू जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के युवराजपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर में रिसाव होने से पति-पत्नी सहित बहू जल गई। आग की लपटे काफी भयानक थी, जिसने बारी-बारी तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी अन्य परिजनों को जैसे हुई अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन व गांव के लोगों की सहायता से तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन

परिजन विवेक सिंह ने बताया कि उनकी भाभी ज्योति सिंह (26) खाना बना रही थी। अचानक सिलिंडर में रिसाव होने से कपड़े में आग लग गई। यह देख उनकी मां दुर्गावती देवी (58) व पिता देवेंद्र नाथ सिंह (62) बचाने के लिए गए तो मां व पिता भी आग की लपटों के चपेट में झुलस गए। उन्होंने बताया कि किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें