थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर पत्नी को वापस घर लाने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से शादी हुई थी। एक तीन वर्ष पुत्र भी है। वह कुछ माह पूर्व अचानक घर से 40 हजार के आभूषण एवं 10 हजार नकदी लेकर गायब े गई थी। तलाश करते समय पता चला कि वह अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र निवासी प्रेमी शिवकुमार सिंह के घर मिली। जहां उसने अपने प्रेमी के साथ एक दिसंबर को दूसरी शादी भी रचा ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यहां से स्थानीय पुलिस भेजी गई थी। जहां महिला ने दूसरे विवाह का कागजात दिखाने के बाद यहां आने से इंकार कर दिया। संवाद