फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पत्नी की शिकायत पर सात कारतूस के साथ पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केवल स्वचालित हथियारों में प्रयोग की जाती है बरामद कारतूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के इंदौर गांव से एक युवक को उसके घर से मंगलवार की दोपहर सात कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार यह कारतूस केवल स्वचालित हथियारों में प्रयोग की जाती है। पुलिस को यह सफलता गिरफ्तार युवक की पत्नी की शिकायत पर मिली है।
प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि खजुरगांव निवासी श्वेता सिंह ने लिखित रूप से शिकायत करके बताया था पति सुधीर सिंह निवासी इंदौर कई तरह के कारतूस रखे हुए हैं। इसके बल पर धमकी देने के साथ जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए घर पर छापा मारकर सुधीर सिंह को कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद कारतूस केवल पुलिस, अर्धसैनिक बल, सेना के जवान प्रयोग करते हैं। इसका इस्तेमाल स्वचालित हथियारों में किया जाता है। पुलिस के अनुसार श्वेता सिंह ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ मारपीट का मामला सात मई को दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर ही रही थी कि श्वेता सिंह की दूसरी शिकायत पर यह गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें