नन्दगंज नगर कोतवाली क्षेत्र के सरायमुनिमाबाद में आगलगी के बाद जले समान को दिखाती महिला। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय मुनिमाबाद गांव में रविवार की देर रात घर में खाना बनाते समय सिलिंडर पाईप लीक होने से आग लग गई। अगलगी में 40 हजार नकदी और घर-गृहस्थी का सारा सामान जलगया। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। गांव निवासी बहादुर राम की बहू गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थी। अचानक गैस की पाइप में रिसाव के चलते आग लग गई। बहू चिल्लाती हुए वहां से निकली। परिजन समेत आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। साथ ही फायर बिग्रेड को भी सूचना दी। जब तक लोग आग पर काबू पाते घर में रखी नकदी, गद्दा, रजाई, चारपाई और खाने-पीने के सामान जलकर नष्ट हो गए। संवाद