फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईवे पर बरगद गिरने से मकान ध्वस्त, तीन बिजली खंभे उखड़े, दो घंटे से अधिक आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
ब्रह्मस्थान के पास कासिमाबाद–यूसुफपुर मार्ग पर गिरे पेड़ को काटकर हटवाती वन विभाग की टीम। स्रोत
विज्ञापन
दुल्लहपुर। चुरामनपुर झोरिया गांव के पास शनिवार सुबह तेज बारिश और हवाओं के बीच गाजीपुर-आजमगढ़ मुख्य हाईवे पर पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से मंशा देवी का पुराना मकान ध्वस्त हो गया। वहीं, बिजली के तीन खंभे भी उखड़ गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से हाईवे पर सुबह 10 बजे से दिन में 12 बजे तक यानी दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन प्रभावित रहा। दुल्लहपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ और मलबा हटवाया। 12 बजे आवागमन शुरू हो गया। पीड़ित के अनुसार, मकान में रखा खाद्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है और करीब 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें