फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के परिवार का होटल बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा ही हैं। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी भारत भार्गव की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने यूसुफपुर बाजार स्थित अंसारी परिवार के स्वामित्व वाले होटल मिड टाउन पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने तक होटल को नहीं खोलने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद अकटहिया स्थित पोखरी और काजीटोला में मुख्तार के करीबियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगवा दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक जुलाई को होटल पर पुलिस-प्रशासन ने छापा मारा था। राजस्व विभाग, श्रम प्रवर्तन विभाग, नगर पालिका परिषद, विद्युत विभाग, राज्य कर विभाग, पुलिस व फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जांच पड़ताल करके उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी थी। इसके आधार पर नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के अधिशासी अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि होटल की जांच में पाया गया कि बिजली सुरक्षा और आग से बचाव संबंधी कोई उपाय नहीं किगा गया है। जीएसटी का पंजीकरण भी समाप्त है। ऐसे में आबादी के बीच होटल का संचालन संभव नहीं है। जब तक इन विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर जमा नहीं किया जाता, तब तब तक होटल का संचालन न किया जाए। एसडीएम के अनुसार, इस आधार पर होटल को बंद करा दिया गया। अकटहिया स्थित पोखरी और काजीटोला में मुख्तार के करीबियों द्वारा की अवैध प्लाटिंग पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव, डॉ. राज कुमार रावत, कोतवाल घनानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें