संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर बाजार स्थित एक होटल में सोमवार की देर रात विद्युत शार्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती, आग से करीब लाखों रुपये के फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित एक होटल से अचानक देर रात धुआं निकलता देख आस- पास के लोग शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। मुहल्लेवासियों ने घटना की जानकारी होटल संचालक और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। जब तक फायर ब्रिगेड का वाहन घटना स्थल पर पहुंचता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। मुहल्लेवासियों ने बताया कि संयोग रहा कि होटल बंद चल रहा है, नहीं तो किसी भी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।