फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक देना होगा बनाकर अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में बन रहा तीन सौ बेड का अस्पताल मार्च तक पूर्ण हो जाएगा। हैंडओवर के लिए शासन ने 31 मार्च तिथि नियत कर दी है। वहीं मेडिकल कालेज परिसर में बन रहे छात्रावास के भवन को भी इसी अवधि में पूरा करना है। इधर कालेज प्रशासन ने अस्पताल के संचालन और अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस करने के लिए रूप-रेखा तैयार करनी शुरू कर दिया है, जिससे भवन मिलने के बाद उपचार की व्यवस्था शुरू की जा सके।
विज्ञापन

करीब 220 करोड़ रुपये से बन रहे सात मंजिला तीन सौ बेड के अस्पताल के भवन निर्माण कार्य वर्ष 2020 में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ ने शुरू किया था। कोरोना संक्रमण काल के दौरान कार्य धीमी हो गई थी। संक्रमण का संकट समाप्त होने के बाद कार्य में तेजी आई और दिसंबर तक पूर्ण करने का दावा किया गया था। ऐसे में अब शासन ने हैंडओवर करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की है। इस निर्धारित समय के अंदर अस्पताल का भवन ही नहीं मेडिकल कालेज परिसर में बन रहे छात्रा आवास को भी पूर्ण करके सुपुर्द करना है। इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च तक अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसके संचालन की प्रक्रिया शुरू होगी।
11 नवंबर तक शुरू हो जाएगा टेस्ट
गाजीपुर। जिला अस्पताल में 11 नवंबर से एलाइजा टेस्ट शुरू हो जाएगा। प्रधानाचार्य डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि मशीन आ गई है और किट भी आ चुकी है। ट्रायल के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब डेंगू जांच के लिए मरीजों का सैंपल बीएचयू नहीं भेजना पड़ेगा और जांच रिपोर्ट जिला अस्पताल में ही मुहैया हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें