फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरातियों ने बरातियों को बंधक बनाया

Sun, 11 Jun 2017 10:56 PM IST
ghazipur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र एक गांव में शनिवार की रात आई बारात की घरातियों ने जमकर आवभगत की। शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग मंडप में पहुंचे। वैवाहिक कार्यक्रम भी शुरू हो गया। इसी दौरान घराती पक्ष की एक महिला की नजर दूल्हे के हाथ में हो रहे कंपन और पैर पोलियो से ग्रसित देख इसकी जानकारी अन्य महिलाओं को दी। जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने के साथ मारपीट शुरू हो गई। घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया और शादी में आए गहने-कपड़े आदि कब्जे में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बारातियों को घरातियों के बंधक से छुड़ाकर थाने ले आई। रविवार को घरातियों द्वारा बारातियों से कब्जे में लिए गए गहने-साड़ी और नगदी का बैग वापस कराया। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराया गया। कोतवाल किशोरीलाल ने बताया कि शादी का सामान सब वापस कराने के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।      
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें