फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतक होमगार्ड सुभाष सिंह की​ फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
मरदह। सड़क दुघर्टना में घायल होमगार्ड की वाराणसी के बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि, 23 जून की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से कासिमाबाद थाना क्षेत्र के असना निवासी होमगार्ड सुभाष सिंह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से वापस गांव जा रहे थे। मरदह थाना क्षेत्र के विद्युत सबस्टेशन के पास सामने उनकी बाइक मऊ की तरफ आ रही टोटो से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उनकी स्थिति गंभीर होेने पर डाक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम को उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी।

मृतक होमगार्ड सुभाष सिंह की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें