फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम ड्यूटी के बाद वापस घर जा रहा होमगार्ड सड़क हादसे में घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसील क्षेत्र के सब्बलपुर खुर्द गांव निवासी होमगार्ड रविकांत (45) बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान दो पशु आपस में लड़ते हुए सड़क पर आ गए और उनसे बचने में वे सड़क पर गिर गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बाएं हाथ के कंधे एवं छाती में गंभीर चोट आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें