फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक के टक्कर से हाईटेंशन पोल ई- रिक्श और मकान पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी सेवराई के पास भदौरा गांव में दिलदारनगर-भदौरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के हाईटेंशन पोल में टक्कर मार दी। घटना से जहां विद्युत पोल जमीन से उखड़कर एक ई-रिक्शा और मकान पर जा गिरा। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त खाना खाकर टहल रहे आसपास मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। लोगों ने घटना की जानकारी विद्युत विभाग को देते हुए आपूर्ति बंद कराई। महाहर धाम के पास बस के हाईटेंशन की घटना को हुए अभी 12 घंटे भी नहीं हुए थे कि भदौरा गांव में तेज रफ्तार एक ट्रक ने देर रात एक हाईटेंशन विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस ने ट्रक को करहिया गांव के पास एक पेट्रोल पंप से पकड़कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें