फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिल्ली-हावड़ा रूट पर हाईस्पीड ट्रेनों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। पूर्व मध्य रेल के प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर स्थित कर्मनाशा रेलवे पुल का निरीक्षण रविवार की शाम किया। तकनीशियनों की टीम के साथ उन्होंने पुल और ट्रैकों की जांच की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। पत्रकारों संग बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली-हावड़ा रूट पर हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौसा स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की जांच करने आए थे। दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों के अधिक भार के साथ ही हाईस्पीड ट्रेनों को चलाया जाना है। इसको लेकर ट्रैक की भी जांच की गई। कर्मनाशा रेलवे पुल पर अपडाउन ट्रैक के साथ ही ओएचई एवं सिग्नल प्रणाली को देखा गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा ही रेलवे की प्राथमिकता है। इसके पहले पूर्व मध्य रेल के प्रबंधक अधिकारियों के साथ चौसा स्टेशन पर स्पेशल वैगन से पहुंचे। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद स्पेशल वैगन से ही कर्मनाशा रेलवे पुल पर पहुंचे। उन्होंने पैदल ही अप और डाउन लाइन पर ट्रैक की जांच की और सिग्नल प्रणाली को देखा। पुल पर ट्रैक मरम्मत के कार्य को देखा। यहां उन्हें सबकुछ ठीक मिला। इस दौरान उनके साथ गति शक्ति के अधिकारी शिवकुमार, एसीएस गंगासागर मंडल, सीनियर डीपीओ अशोक कुमार, सीनियर डीईएन विकास राघव, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार, सीटीआई अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें