फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फीसदी वाहनों में ही लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को लेकर शासन की ओर से रजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख बीत चुकी है। ऐसे में जिले में महज पांच प्रतिशत वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग सकी है। शून्य से एक नंबर वाले वाहनों की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई थी जो गुजर गई। नियत तिथि समाप्त होने के बाद अब विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई करने जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन विभाग की माने तो 2019 से पूर्व जीरो और एक नंबर के रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों की संख्या करीब 10 से 12 हजार के आसपास है। इसमें महज दो से ढाई हजार वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लग सकी हैं। इन दोनो रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों के लिए 15 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। जबकि 2019 के बाद में नंबर प्लेट में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन की सुविधा पहले की तरह ही रहेगी। निर्धारित अवधि तक नंबर प्लेट में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान चलाकर ऐसे दोनों नंबर के रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। वहीं दो और तीन नंबर के लिए दिसंबर, चार-पांच नंबर वाले वाहनों के लिए मई 2022 तिथि तय की गई है। वहीं छह और सात नंबर वाले वाहनों के लिए अगस्त 2022, आठ और नौ नंबर वाले वाहनों के लिए नवंबर 2022 की तिथि तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें