गाजीपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर के महुआबाग स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर मतदाता जागरूकता संबंधित विभिन्न स्लोगन अंकित करवाया।
प्राचार्य अनीता कुमारी की ओर से प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई। उन्होंने एक जून को होने वाले मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। वहीं मताधिकार के प्रयोग को लेकर छात्राओं को शपथ दिलाई गई। स्वीप-कोऑर्डिनेटर डाॅ. अमित यादव ने कहा कि नामांकन के पूर्व तक छात्राएं जो 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी हैं, वह फार्म-छह भरकर अथवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकती हैं। सहायक स्वीप को-ऑर्डिनेटर डाॅ. हरिओम ने कहा कि किसी व्यक्ति के पास मतदाता पहचान-पत्र नहीं है, तो भी मतदाता सूची में नाम होने पर वह निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित अन्य पहचान पत्रों में से किसी को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
इस मौके पर डाॅ. नेहा, डाॅ. शशिकला, डाॅ. निरंजन, डाॅ. गजनफर आदि मौजूद रहे।