फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों में खाद्यान्न का किया वितरण

विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव में आग की घटना से पीड़ित लोगों को राशन वितरित करते नायब तहसील - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव में एक दिन पूर्व आग की जद में आकर सब कुछ गवां देने वाले पीड़ितों को प्रशासन की ओर से मदद के तौर पर खाद्यान्न का वितरण किया गया। मंगलवार को नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, राजस्व निरीक्षक इंद्रप्रताप सिंह, लेखपाल रामराज, सागर कुशवाहा तथा विनीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पीड़ितों में खाद्यान्न बांटा। भरोसा दिलाया कि हर संभव योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। मालूम हो कि 12 अप्रैल को सुबह बिंद बस्ती में आग लग गई थी। जिसमें कई परिवारों का घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया था। नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि पीड़ितों में खाद्यान्न बांटा गया है और अन्य मदद भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें