नेकी की दीवार:गर्म कपड़े पाकर खुश हुए जरूरतमंद लोग।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर के एसपी कार्यालय के पास तीसरे दिन मंगलवार को नेकी की दीवार 800 जरूरतमंदों में ऊनी वस्त्र, शाल, मोफलर, स्वेटर, पैंट-शर्ट और जूते का वितरण किया गया। जबकि अबतक दो हजार जरूरतमंदों की मदद की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों में नगरीय क्षेत्र के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग स्टाल पर आएं और अपनी जरूरत का सामान लेने का काम किया। पिछले तीन दिनों में नेकी की दीवार के स्टाल द्वारा करीब-करीब दो हजार जरूरतमंदों की मदद की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो लोगों की मदद के लिए समय-समय पर नगर के अन्य क्षेत्रों में भी इस स्टाल को लगाया जाएगा। कार्यक्रम के आखिरी दिन उन्होंने मदद करने वाले लोगों में विशेषकर व्यापारी, कर्मचारी वर्ग के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शुभम श्रीवास्तव, इमरान अंसारी, विशाल खरवार, छात्र नेता अनुज सिंह यादव, जैद सिद्धीकी, इंदीवर वर्मा, आदिल, अब्दुल अजीज शालू, अवधेश, सूरज सिंह, प्रदीप, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।