गहमर कोतवाली क्षेत्र में बीते वर्ष 2025 दिसंबर माह में हुए तिहरे हत्याकांड के एक आरोपी की ओर से प्रस्तुत डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर 28 अक्तूबर को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय के लाल की अदालत में सुनवाई होगी। अभियोजन के मुताबिक 24 दिसंबर 2025 की रात खेलू राय पट्टी में जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय आरोपियों ने विक्की सिंह, अंकित सिंह और सौरभ सिंह की निर्मम हत्या की थी। हत्याकर शव पोखरे में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हत्याकांड में नीरज सिंह के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी नीरज सिंह की ओर से बीते 16 अक्तूबर को न्यायालय में डिस्चार्ज प्रार्थना- पत्र प्रस्तुत किया था। इस पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने उक्त तिथि नियत की है। संवाद