फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गलियों में मिट्टी का ढेर, जगह- जगह धंसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सड़कों पर चलना हुआ दुश्वार, नहीं बन सकी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नगर की सड़कों पर चलना इन दिनों का काफी दुश्वार हो चुका है। स्थिति यह है कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के नाम पर जिन सड़कों को खोदा गया था, उन सड़कों को लंबे समय बनाया नहीं गया है। कच्ची मिट्टी में परिवर्तित इन सड़कों पर चलना परेशानी का सबब बन चुका है। यहीं नहीं चैम्बर बनाने के नाम पर गलियों में खोदाई करके मिट्टी के ढेर लगा दिए गए है, ऐसे में मुहल्ले वासियों को आवागमन में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। यहीं नहीं जिन सड़कों को बनाया गया है, वहीं भी जगह- जगह धंस चुकी है।
करीब चार वर्ष से नगर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। वर्तमान समय में प्रमुख सड़कों को खोदने के साथ पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। देखा जाए तो कलेक्ट्रेट आवास से विकास भवन को जाने वाले प्रमुख मार्ग पर चलना तो हादसे को दावत देने के समान है। वजह कलेक्ट्रेट आवास से कुछ दूरी तक तो सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य हुए चार से पांच माह बीत गए, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका। यहीं नहीं विकास भवन से पीजी कालेज जाने वाले मार्ग का कुछ हिस्सा पेट्रोल पंप तक लंबे समय से बिना मरम्मत के पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

यहीं हाल विकास भवन से सिंचाई विभाग जाने वाले मार्ग पर कुछ दूूरी सड़क पर मिट्टी और गिट्टी छोड़ दी गई है। यहीं नहीं सीवरेज पाइप लाइन से संबंधित चैम्बर का निर्माण गलियों में कराया जा रहा है। ऐसे में खोदाई करके मिट्टी का ढेर लगाकर छोड़ दिया जा रहा है, जिससे वाहनों का आवागमन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन

यहीं नहीं गोराबाजार पेट्रोल पंप से पीजी कालेज को जाने वाला मार्ग जगह- जगह से धंस गया है। ऐसे में आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। यहीं हाल लंका से फुल्लनपुर जाने वाले मार्ग की बनी हुई है। खासकर बेमौसम बरसात में हुई बारिश के चलते लगे पानी से आवागमन पूरी तरह ठप हो जा रहा है। शिकायत के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में नपा ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। ऐसे में आवागमन को लेकर थोड़ी दिक्कत आ रही है। जल्द ही दुरुस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें