मरदह में लगे शिविर में बच्चों को टीका लगवाने पहुंचे परिजन। स्रोत- स्वास्थ्य विभाग
सेवराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा क्षेत्र के 46 ग्राम पंचायत में शनिवार को दस्तक अभियान चलाया गया। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी और मच्छरजनित रोगों के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को इन रोगों से बचाव के बारे में भी बताया। इस दौरान स्वास्थ्यर्मियों ने खास तौर पर बच्चों के स्वास्थ्य की भी परीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धनंजय आनंद ने बताया कि क्षेत्र के 46 ग्राम पंचायतों में चल रहे दस्तक अभियान में 243 आशा और 30 एएनएम कार्यकर्ता सहित कुल 276 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। यह स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को मलेरिया, डेंगू, टीबी सहित अन्य संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। ताकि, समय से उनकी पहचान कर उनका समुचित उपचार किया जा सके।