औड़िहार। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाले स्वास्थ्य कर्मी को सैदपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह स्थानीय नगर के सादात बस स्टैंड से गिरफ़्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। सूचना मिलते ही थानेदार श्यामजी यादव ने घेरा बंदी कर स्वास्थ्य कर्मी शुभम मिश्र निवासी सेमरौल थाना सादात को पकड़ लिया। शुभम मृतक आश्रित कोटे से जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग मेँ वार्ड ब्वाय पद पर कार्यरत है। चर्चाओं के अनुसार उसने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए हैं। कोतवाली सैदपुर अंतर्गत बौरवा ग्राम निवासी गिरधारी कुशवाहा ने सैदपुर कोतवाली मेँ बीते 24 फरवरी को उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी मेँ बताया गया है कि उसने स्वास्थ्य विभाग मेँ नौकरी दिलाने कें नाम पर 80,000 रुपये लिए थे। कई साल बीतने के बाद भी वह जब नौकरी के नाम पर हीलाहवाली करता रहा। रुपये लौटाने के नाम पर भी उसके तरह-तरह के बहाने से तंग आकर प्राथमिकी के लिए मजबूर होना पड़ा। गिरफ्तारी के बाद थाने पर आया स्वास्थ्य कर्मी कई लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया। सीओ महिपाल सिंह नें बताया कि प्राथमिकी के आधार हुईं जांच के उपरांत गिरफ्तारी की गई है।