मुहम्मदाबाद। नगर पालिका की तरफ से बृहस्पतिवार को नगर के विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर 150 संदिग्ध मरीजों को नि:शुल्क दवा के पैकेट दिए गए। नगर पालिका चेयरमैन शमीम अहमद और नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में नगर के नवापुरा, कल्याणपुर, कोटिया, अकटहिया आदि मुहल्लों में कैंप लगाकर बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के 150 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेस क्राइब्ड दवाओं का नि:शुल्क पैकेट प्रदान किया गया। चेयरमैन ने कहा कि इसके अलावा पालिका कार्यालय में भी एक काउंटर लगाकर दवा दी जाएगी। कहा कि कर्मचारियों को तापमान जांचने के लिए थर्मल स्कैनिंग मशीन भी उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, ईओ यदुनाथ, लेखाकार डॉ. राजकुमार रावत, राजेंद्र कुमार ग्वाल, जमालुद्दीन खां, फिरोज अंसारी, शिवानंद राय, सत्यम कुमार, अनिल राम, संतोष सिंह कुशवाहा के अलावा लेखपाल और पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।