फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का रखें ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर जारी है, जिसमें सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों और बच्चों को है। ऐसे में बुजर्गों और बच्चों की सेहत पर खास नजर रखें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। अगर बुखार है तो देर न कर तुरंत कोरोना जांच कराएं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार घरेलू इलाज शुरु कर दें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और बाल रोग विशेषज्ञ डा. उमेश कुमार ने बताया कि बच्चों की तबीयत बिगड़ती है तो उसमें लापरवाही न करें। उन्होंने बताया कि इन दिनों बच्चों में सर्दी-जुकाम के साथ हल्का बुखार, कुछ बच्चों में उल्टी और डायरिया की शिकायत, हल्की खांसी होना कोविड के लक्षण हैं। बच्चों में इस प्रकार की समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। बीमार होने पर बच्चे को पानी भरपूर मात्रा में पिलाएं। इसके साथ ही प्रोटीन युक्त भोजन खिलाएं। बच्चे को सफेद अंडा या दाल और सोयाबीन खिलाएं। छोटे बच्चों को दाल का पानी पिला सकते हैं। बताया कि बच्चों को घर से बाहर न आने दें। घर के वह सदस्य जो इन दिनों बाहर जाते हैं, वह बच्चों से थोड़ी दूरी बनाए रखें। घर पर आएं तो सबसे पहले खुद को साफ करें और इसके बाद ही बच्चे के नजदीक जाएं। बच्चों में भी साफ-सफाई की आदत डालें। उनसे समय-समय पर हाथ धोने के लिए कहें। इन दिनों उनके खाने का ध्यान रखें। उन्हें बाहर के खाने से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें