कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सरकारी वाहनों को निर्वाचन कार्य से मुक्त रखा जाएगा।
इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र का पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को प्राप्त हो गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 के प्रबंधन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के वाहनों एवं कर्मचारियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखा जाएगा। कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के प्रबंधन में इनकी सहायता ली जाएगी।