फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जन आरोग्य मेले में 2100 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में बीमार बच्चे की जांच के बाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर 2100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। मेला में ज्यादातर मरीज डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित रहे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भाष्कर ने मेले में आए 59 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि इस समय अधिकतर मरीज डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं। तेज धूप में लोग शरीर को ढककर चलें और पानी का ज्यादा सेवन करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर में 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। मेले के दौरान लैब टेक्नीशियन की अनुपस्थिति के कारण जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई। इससे मरीजों को जांच के लिए सीएचसी भेजा गया। मेले में वृद्धजनों और बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार प्रदान किया गया। डॉ. अंकित सिंह ने गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि आंधी, बारिश और बूंदाबांदी से गर्मी का प्रभाव कुछ कम हुआ है। इसके बावजूद पेट का संक्रमण, टाइफाइड और सामान्य बुखार के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और बासी एवं तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी। भांवरकोल क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में डॉ. चंदन वर्मा ने 34, स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर में डॉ. प्रिंस कुमार की देखरेख में 29 एवं सुखडेहरा स्वास्थ्य केंद्र पर 28 मरीजोंं की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें