फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका निलंबित, तीन शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया ब्लॉक क्षेत्र के दरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सत्या देवी को शनिवार को बीएसए हेमंत राव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही तीन अन्य शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। चार दिन पहले बच्चों में हुए आपसी विवाद के मामले में प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों की लापरवाही मिलने पर बीएसए हेमंत राव ने कार्रवाई की। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी भदौरा को सौंप कर दो दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 26 तारीख को जमानिया के प्राथमिक विद्यालय दरौली में मध्यावकाश के दौरान बच्चों द्वारा आपस में खेलते-खेलते मारपीट कर लिया गया था। इसकी शिकायत छात्रा के परिजनों ने प्रधानाध्यापिका से की। लेकिन उन्होंने या विद्यालय के अध्यापकों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर परिजनों ने बीएसए कार्यालय में शिकायत की।
प्रथमदृष्टया मामले की जांच के लिए जमानिया के बीईओ अशोक कुमार गौतम को दी गई। जांच में प्रधानाध्यापिका, अध्यापकों की लापरवाही पाई गई। इस आधार पर प्रधानाध्यापिका सत्या देवी को निलंबित किया गया और शिक्षक महजर अली खां, सहायक शिक्षक जय कुमार सिंह और शिक्षा मित्र विद्या देवी के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई। अब मामले की जांच भदौरा बीईओ को देकर दो दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें