फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर वन बल्लेबाज सूर्या की चमक से हथौड़ा गांव हुआ बाग-बाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। क्रिकेट की दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहे सूर्य कुमार यादव के गांव हथौड़ा में खुशियों देखते ही बन रही है। पाकिस्तान के रिजवान को पछाड़ कर जब से उन्होंने टी-20 रैंकिंग में नंबर एक का स्थान हासिल किया है। तब से गांव स्थित उनके परिजनों, मित्रों और अन्य खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में सूर्य कुमार यादव 863 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि पाकिस्तान के रिजवान 842 रेटिंग के साथ दूसरे, न्यूजीलैंड के डेवोन कान्वे 792 के साथ तीसरे और पाकिस्तान के ही बाबर आजम 780 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं। सूर्य कुमार यादव टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली के बाद नंबर एक पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
बृहस्पतिवार को सूर्य कुमार यादव के घर उनके दादा और सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर विक्रमा यादव की खुशी थामे नहीं थम रही थी। उन्होंने अपने पोते को भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य का कप्तान बताया। इस दौरान उनके दरवाजे पर बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

मुझे उम्मीद है कि आने वाले एक-दो वर्षों में सूर्य कुमार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनेंगे। क्योंकि इस वक्त रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी का परफार्मेंस अच्छा नहीं चल रहा है और विराट कोहली उम्रदराज हो चले हैं। मुझे अपने पोते पर गर्व है। - विक्रमा यादव, सेवानिवृत्त सीआरपीएफ इंस्पेक्टर
सूर्य कुमार की उपलब्धियों से हम लोग बहुत ही उत्साहित हैं। वह एक ब्रांड बन चुके हैं, उनके नाम से गाजीपुर को पूरे विश्व में जाना जा रहा है। आशा है कि आने वाले दिनों में वह अपने जिले और प्रांत का ही नहीं, पूरे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। - आशीष यादव राहुल, खेलप्रेमी सिधौना
वर्ष 1985-86 में मैं सूर्या के दादा विक्रमा यादव के साथ दुर्गापुर में उनका मातहत था। पढ़ाई के दौरान सूर्या के पिता अशोक भैया मुझसे एक क्लास आगे थे। जब से क्रिकेट में सूर्या के नंबर वन होने की सूचना मिली है। खुशी से पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं। -काशीनाथ यादव, खेलप्रेमी, ईशोपुर
मैं चंदौली जनपद का निवासी और मथुरा जनपद में एक सरकारी विभाग में जेई हूं। सूर्या के नंबर वन होने की खबर के बाद मैं खुद को रोक नहीं पाया। बधाई देने उनके घर आया हूं। उनके दादा से मुलाकात हुई। सूर्या के परफार्मेंस से बहुत रोमांचित हूं।-आशीष यादव, खेलप्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें