फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हर्षित का यूपी सब जूनियर राष्ट्रीय वालीबॉल टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुहवल। युवराजपुर गांव निवासी एवं वॉलीबाल खिलाड़ी हर्षित यादव का चयन प्रदेश की सब जूनियर राष्ट्रीय वालीबाल टीम में किया गया है। इस चयन की जानकारी परिजनों, खेल प्रेमियों सहित इलाके को होते ही हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।
लोगों में इस चयन का जश्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया। टीम में चयन के लिए चयनकर्ताओं को बधाई देने के साथ ही उम्मीद जताया कि यह होनहार खिलाड़ी भविष्य में सीनियर भारतीय टीम का सितारा बनकर उभरेगा। खिलाड़ी हर्षित यादव ने बताया कि राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर वह गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मंजिल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देश के लिए स्वर्ण पद जीतने की है । कोच कमलेश सिंह टुन्ना ने बताया कि बीते दिनों आगरा में आयोजित सब जूनियर वालीबाल स्टेट चैम्पियनशिप में हर्षित यादव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था। इससे उनका चयन प्रदेश की सब जूनियर राष्ट्रीय वालीबाल टीम में किया गया है। वर्तमान समय में वह बवाड़ा के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ के छात्र हैं। कोलकाता में इस माह होने वाले राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में वह प्रदेश टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें