फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष सिंह एवं ऋषिता राय खेलेंगे भारतीय टीम में

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षु हर्ष सिंह एवं ऋषिता राय जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित हुए हैं। प्रतियोगिता बुल्गारिया के सोफिया शहर में दो से सात अगस्त के बीच आयोजित होगी। इसके लिए भारतीय टीम 31 जुलाई को नई दिल्ली से रवाना होगी। लाकडाउन के कारण लंबे समय बाद आयोजित होने जा रही इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम में जिले के दो-दो खिलाड़ियों के चयन से पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता है। हर्ष एवं ऋषिता दोनों ही राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण सहित कई पदक जीत चुके हैं। हर्ष जहां विद्यालयीय खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं चौथी कैडेट नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप चेन्नई में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वहीं ऋषिता ने एसजीएफआई नेशनल विदिशा एवं नेशनल का स्वर्ण पदक हासिल किया है। जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए गत जून माह में महाराष्ट्र के नासिक में जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। वहां शानदार खेल का प्रदर्शन कर 68 किग्रा बालक वर्ग के फाइनल में हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर हर्ष ने और बालिकाओं के 52 किग्रा में कर्नाटक की खिलाड़ी को हराकर ऋषिता ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें