फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक सोमवार को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मुकेश श्रीवास्तव के आवास पर हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रेलवे बोर्ड के सलाहकार सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सुरेश चंद्र श्रीवास्तव शुरू से ही कायस्थ समाज के प्रति समर्पित रहे हैं। वे समाजसेवा के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। इनके अनुभवों से कायस्थ महासभा को और मजबूती मिलेगी। ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सुरेशचंद्र मिलनसार, मृदुभाषी के साथ-साथ प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। उन्हें कायस्थ महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से निश्चित रूप से कायस्थ समाज को और गति मिलेगी। इस अवसर पर डा. बीके श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विजय कुमार, पप्पूलाल, मनीष श्रीवास्तव, डा.संजय श्रीवास्तव, डा.राजेश श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, त्रिलोकी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें