उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई जखनिया का चुनाव शुक्रवार को बीआरसी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हुआ। इसमें तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन कराया गया। 12 बजे नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। इसमें 614 शिक्षकों में 508 शिक्षकों ने मतदान किया। शाम चार बजे शुरू मतगणना के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री जितेंद्र यादव द्वारा परिणाम की घोषणा की गई। इसमें हरेंद्र यादव ने 248 मत पाकर जीत दर्ज की। इस मौके पर राधेश्याम सिंह यादव, रामवृक्ष सिंह यादव, परमानंद चौहान, अगिनेश यादव, अरुण कुमार, आलोक रंजन, रविंद्र यादव, मनोज सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद थे।