फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिल्ली के हरा गोपाल और पंजाब की कुलवीर कौर बनीं बेस्ट लिफ्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नेशनल मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप स्थानीय एक पैलेस में बृहस्पतिवार की रात को आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में बेस्ट लिफ्टर ऑफ इंडिया का खिताब दिल्ली के हरा गोपाल को मिला। वहीं महिला वर्ग में 71 किग्रा भार वर्ग में 102 किलो वजन उठाकर पंजाब की कुलवीर कौर बेस्ट लिफ्टर बनीं। पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि महिला वर्ग की चैंपियनशिप पर दिल्ली ने कब्जा जमाया। हरा गोपाल ने 102 किग्रा भार वर्ग में 145 किलो वजन उठाकर राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता आठ भार वर्गों 61 से 120 प्लस वर्ग में हुई। 93 किग्रा में आगरा के हरदीप सिंह एवं 89 किग्रा में रेलवे के सुभाष गुर्जर ने स्वर्ण पदक जीता। 73 किग्रा में गाजीपुर के सुधीर शांडिल्य एवं 61 किग्रा में संतोष ने स्वर्ण पद पर कब्जा जमाया जबकि स्थानीय उदयवीर ने 89 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर से 134 पुरुष एवं 56 महिला खिलाड़ियों तथा 85 ऑफीशियल्स ने भाग लिया। इस मौके पर गाजीपुर के उन खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने पावरलिफ्टिंग एवं वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में जिले का नाम प्रदेश एवं देश में रोशन किया है। दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में सीओ सिटी सुधाकर पांडेय, मोहित श्रीवास्तव, नवीन सिंह, शम्मी सिंह तथा पंकज सिंह चंचल मौजूद थे। समापन मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक राय एवं व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता संरक्षक महेश प्रताप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि में चेयरमैन ब्रजेश सिंह, अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष संजीव सिंह थे।
गाजीपुर में पहली बार हुआ आयोजन
गाजीपुर। प्रदेश वेटलिफ्टिंग संगठन के जनरल सेक्रेटरी अमित राय रिंकू ने बताया कि इस प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार उत्तर प्रदेश को मिली। प्रदेश संगठन ने गाजीपुर में प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया। यहां के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन इस प्रतियोगिता को गाजीपुर में लाने में सहायक सिद्ध हुआ। इस दौरान स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय राय, मिसेज इंडिया मधु यादव, मिस बनारस बबिता सिंह, अंतराष्ट्रीय खिलाडी अरविंद शर्मा, संजय राय, कोच प्रदीप राय, समीर राय, अमित सैनी, जमशेद, दिलीप गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, प्रशांत राय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद श्रीवास्तव एवं संजीव अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से तथा आभार भारतीय मास्टर वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव छत्रपति शिवाजी अवार्डी उदय शेट्टी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें