फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आचार्य चाणक्य की जयंती पर होगा हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य चाणक्य की जयंती 1 जून को जिले में विश्व ब्राह्मण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान कोपागंज स्थित श्रीगणेश जी मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ का किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि ब्राह्मण समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोपागंज स्थित गणेश मंदिर परिसर में विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। अजीत ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान, नीति और दूरदर्शिता से भारतीय संस्कृति को नई दिशा प्रदान की थी। उनके जन्मदिवस पर विश्व ब्राह्मण दिवस मनाना समाज के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें