भाजपा के विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रसंघ के प्रतिनिधि मंडल ने गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पत्रक सौंपा। पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि जिला विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सभी मानकों को पूर्ण करने के बावजूद आज तक विश्वविद्यालय विहीन है। हर सरकारों की तरह वर्तमान सरकार की ओर से भी छात्रों की मांग को नजरंदाज किया जा रहा है। पत्रक सौंपने वालों में जितेंद्र राय, अवनीश प्रताप सिंह, अनुज यादव, मृत्युंजय गुप्ता, अंबुज यादव, राजदीप रावत, किशन राय आदि छात्र मौजूद थे।