गाजीपुर। पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आस्तीन चढ़ाए हुए हैं। शनविार को जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने इस बढ़ोत्तरी के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। जमानिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढ़ोत्तरी को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक तहसील में सौंपा गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बार-बार अनुचित बढ़ोत्तरी से लोगों को काफी पीड़ा एवं परेशानी हो रही है। देश महामारी की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और ऐसे समय में पेट्रोलियम उत्पादों में बढ़ोत्तरी अनुचित है। कांग्रेस के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर अहमद शमशाद ने कहा कि तेल के दामों में इजाफा होने से अन्य वस्तुओं का दाम स्वत: ही बढ़ जाता है। लॉकडाउन से अभी-अभी निकली आर्थिक रूप से कमजोर जनता परेशान हो गई है। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेने की बाह कही। इस अवसर पर खुर्शीद सिद्दीकी राजेश शर्मा अहसन रजा खान मनोज कुशवाहा शशिकांत श्रीवास्तव, नवरत्न वर्मा धर्मराज सिंह नसीम अहमद सियाराम बिंद रामदास गिरी कमला यादव आदि उपस्थित थे। औड़िहार संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय सैदपुर पर एकत्र होकर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि को वापस करने और पांच मार्च के पूर्व का मूल्य लागू किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष भोलानाथ पांडेय, ओमप्रकाश सेठ, अवनीश चौबे, आलोक यादव, राघवेंद्र राम, बसंत पांडेय, सतीशचंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, परवेज मेकरानी आदि उपस्थित थे। मरदह संवाददाता के अनुसार डीजल-पेट्रोल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सौंपा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कोरोना महामारी में जनता परेशान है, इसके बावजूद महंगाई और डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि करके भोली भाली जनता को केंद्र और प्रदेश की सरकार ठगने का काम कर रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो जनता भी खुशहाल थी। किसान, नौजवान, बेरोजगार सभी खुशहाल थे। आज भाजपा की सरकार में सब परेशान हैं। यह सरकार नौजवान, बेरोजगारों को नौकरी देने के बजाए और बेरोजगार बनाती जा रही है। इस मौके पर डा. अवधेश भारती, कृष्णमोहन सिंह, रामजन्म यादव, विद्याधर पांडेय, सुनील पांडेय, रजत पांडेय, नाजिद अहमद, रजी अहमद, नदीम रजी अहमद, देवानंद यादव, अरविंद सिंह, मुन्ना जायसवाल, रामजीत खरवार, मुन्ना, शंकर राम, सुदेशी राम, अंकित कुमार, मनोज, संदीप राजभर, मनोज सिंह उपस्थित थे। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में शनिवार को खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देते हुए डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को वापस लेने की मांग किया। ज्ञापन में पार्टी ने लिखा है कि केंद्र सरकार पूरी तरह से देश की जनता को डीजल और पेट्रोल के दामों में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए लूट रही है। इस लूट से जनता की कमर टूट गई है। ज्ञापन देने के समय ब्लॉक अध्यक्ष मोहन चौहान, सतीश उपाध्याय, विभूति राम, ओमप्रकाश राजभर, नागेंद्र प्रताप सिंह, श्रीपत राम, केके मौर्य, नंदलाल कुशवाहा, उदयनारायण राजभर, अफरोज अहमद, सुशील कुमार, संजय कुमार, दीनानाथ यादव, विपिन बिहारी वर्मा, धनंजय सिंह आदि प्रमुख थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवागत खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद ने बताया कि एक तरफ देश कोविड-19 से त्रस्त और आर्थिक संकट से परेशान है। वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार लगातार तेल के दाम बढ़ाकर नागरिकों से इस मुश्किल दौर में मुनाफाखोरी कर रही है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष यूसुफ कराटा, खुर्शीद अहमद, पारसनाथ सिंह, यूसुफ खान आदि उपस्थित थे।
(फोटो भी)