सुहवल। वीर अब्दुल हमीद सेतु के सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन की छूट दे दी गई है। लेकिन इसके लिए वाहनों की भार क्षमता निर्धारित गई है। प्रतिदिन जाम की दुश्वारियां भी शुरू हो गई। महीनों जाम के झाम से मुक्ति के बाद एक बार फिर इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को भी जमानिया- गाजीपुर-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग भारी वाहनों की लंबी कतार घंटों लगी रही। इलाके के हमीद सेतु पर बीते दो अक्टूबर की दोपहर को ही खोल दिया गया था, लेकिन एकाएक भारी लोडेड वाहनों ने हमीद सेतु के तरफ रूख कर लिया। वाहनों का दबाव इतना कि शाम ढलते एवं सुबह होने तक इस कदर जाम की पैदल निकलना दुश्वार हो रहा है। स्थिति यह हो गई कि सोमवार की देर शाम को मेदनीपुर त्रुमुहानी से लेकर हमीद सेतु तक जाम में कई एंबुलेंस, एसएचओ सुहवल, एसडीएम सेवराई सहित कई अन्य रसूखदार लोग जाम में घंटों फसे रहे। लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से विभिन्न मार्गों पर कई किमी लंबी ओवरलोड वाहनों की लगी कतार इस इंतजार में खड़े ही पुलिस कब हरी झंडी दे कि वह अपने-अपने वाहनों समेत पुल होते हुए गतंव्य के लिए रवाना हो सकें। वहीं धूल उड़ने के कारण आवागमन करने वालो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।