फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे गुरुजी, लेंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों से पहले शिक्षकों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने के लिए अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के लिए अंग्रेजी में प्रशिक्षण को अनिवार्य किया गया है। इसके लिए आंग्लभाषा शिक्षण संस्थान ने कोर्स तैयार किया है। यह कोर्स दीक्षा ऐप पर 15 जून से प्रारंभ किया जाना है। कोर्स में 132 माड्यूल हैं और प्रत्येक माड्यूल 10 मिनट का है। शिक्षकों को अभ्यास का पर्याप्त मौका मिले इसके लिए चार महीने तक कोर्स दीक्षा ऐप पर उपलब्ध रहेगा। प्रत्येक माड्यूल के बाद अंत में असेसमेंट टेस्ट का भी विकल्प है। सभी टेस्ट उत्तीर्ण करने पर शिक्षकों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 28 राजकीय और 96 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें तैनात अंग्रेजी के शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत पहली बार प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाता था। विभागीय लोगों के अनुसार शिक्षकों की अंग्रेजी साहित्य एवं व्याकरण पर पकड़ अच्छी है, वह अच्छा लिखते भी हैं लेकिन लगातार हिंदी में संवाद और अध्यापन कार्य के चलते अंग्रेजी बोलने की दक्षता नहीं रहती। कार्यक्षेत्र में माहौल नहीं मिल पाता है, ऐसे में छात्रों को अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाने से पहले शिक्षकों को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह उदाहरण प्रस्तुत करते हुए छात्रों को भी अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण देंगे। अंग्रेजी की कक्षाएं पूरी तरह अंग्रेजी में होगी। एक भाषा के तौर पर विभाग अपने छात्रों को दक्ष बनाएंगे।

जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है। इससे अंग्रेजी विषय के प्रत्येक शिक्षक को अंग्रेजी कोर्स का आनलाइन प्रशिक्षण दिया जा सके।- अशोकनाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें