फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गुरु गोविंद सिंह के 354 वां प्रकाशोत्सव कीर्तन कर मनाया

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के गुरुद्वारा में गुरूगोविंद सिंह की जयंती पर अरदास करते लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के 354वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा परिसर में सिख समुदाय की ओर से बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिखों ने गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका। गुरुद्वारा में कीर्तन दीवान सजाया गया। रागी जत्थे के हरजीत सिंह बिल्लू, त्रिलोचन सिंह, देवेंद्र कौर जसविंदर सिंह एवं जुगाद ने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। रात्रि में वाराणसी से आए रागी जत्था नरेंद्र सिंह एवं उनके साथियों ने भी कीर्तन किया। अरदास के पश्चात लोगों ने लंगर चखा। इस मौके पर सरदार सतनाम सिंह, सरदार गुरुचरन सिंह, प्रीतपाल सिंह, नवजोत सिंह, परमजीत कौर, नरजीत सिंह, पिंटू सिंह, अमरजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें