फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन धंसने के कारण छह परिवारों के मकानों में पड़ी दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव में जमीन धंसने के कारण छह परिवारों के मकानों में दरार पड़ गई है। मकान छोड़कर परिजन बाहर निकल गए हैं। घटना से पूरे गांव में दहशत है। उधर, जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी भी मौके पर पहंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने सभी परिजनों को प्राथमिक विद्यालय में रखने का आदेश एसडीएम को दिया। शेखनपुर गांव में राजकुमार पासवान अपने पांच कमरों के मकान में परिवार सहित रहते हैं। बताया जाता है कि दीपावली में मकान में एक जगह दरार दिखाई दी थी। इसको परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार के दिन राजकुमार के घर के सामने दरवाजे के ठीक बगल में आम रास्ते पर एक छोटी सी जमीन पर फटी लकीर दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह लकीर शनिवार की सुबह बढ़कर एक फीट के आसपास चौड़ी हो गई थी। खबर मिलते ही ग्रामीण जुटने लगे। शनिवार की शाम उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने तहसीलदार विराग पांडेय के साथ शेखनपुर गांव पहुंचकर निरीक्षण किया और पूरी घटना से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए टेक्निकल टीम की मांग की। रविवार की सुबह तक राजकुमार के पांच कमरे का मकान चारों तरफ जगह-जगह ऊपर-नीचे फट चुका था। इसी तरह शारदा देवी के तीन कमरे का मकान, संतोष पासवान के तीन कमरे का मकान, भरत गौड़ के तीन कमरे का मकान, रामलाल गौड़ के दो कमरे के मकान के साथ रामदास राजभर के दो कमरा, रसोई घर, झोपड़ी, आंगन में चारों तरफ से फटकर दरार पड़ चुकी है। जहां जमीन धंस रही है उसके बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन के अंदर 40 फीट बांस का टुकड़ा डाला गया था। इसकी गहराई कितनी है आंकना मुश्किल हो गया है जहां जमीन धंस रही है उसके आसपास के सभी मकान खाली करके परिजन अपने-अपने घरों के बाहर निकल कर दहशत में हैं। उधर, जानकारी मिली तो जिलाधिकारी एमपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसडीएम को आदेश दिया कि सभी परिजनों को प्राथमिक विद्यालय में रखा जाए। प्रभारी निरीक्षक को सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो कांस्टेबल की ड्यूटी लगाने के साथ बैरिकेडिंग कराने निर्देश भी दिया। उन्होंने इन्हीं मकानों के पीछे बन रहे सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन के निर्माण कार्य तब तक रोकने को कहा जब तक टेक्निकल टीम जांच करके कोई रिजल्ट नहीं देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें