रोटरैक्ट क्लब गंगा एवं पुलिस प्रशासन की ओर से विशेश्वगंज चौराहे पर रविवार को पांचवें ग्रीन कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड बांटे गए तथा कागजातों की जांच की गई। क्लब की ओर से अब तक कैंप के जरिए 13 सौ ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, संतोष वर्मा, नजरूल हक, राजा हुसैन, विपिन आनंद, गोपाल जी वर्मा, मयंक तिवारी, मृत्युंजय, आशुतोष, सौरभ, राजेश सिंह, अमित सैनी आदि उपस्थित थे।