फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधियों के साथ बदले की भावना से काम कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा बृहस्पतिवार को झोटारी से हंसराजपुर के लिए रवाना हुई। इसको विधायक जैकिशन साहू और जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रियों ने धामूपुर स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही डॉ. सुभाषचंद्र बोस को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि भाजपा तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। वह अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दमन चक्र से रोकना चाहती है। सरकार विरोधियों के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। देश में अघोषित आपातकाल है। इस सरकार को सत्ता का अहं हो गया है। सत्ता के मद में मदहोश भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। युवा नेता अभिषेक यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश की दशा और दिशा अत्यंत दयनीय है। मजदूर, किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक, महिलाएं, छात्र, कर्मचारी और अल्पसंख्यक सभी पीड़ित हैं। जनता के बुनियादी सवालों के स्थान पर भावनात्मक मुद्दों की तरफ जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा झूठा है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के विकास में तल्लीन है। इसका देश के आम जन से कुछ भी लेना देना नहीं है। पदयात्रा में गोपाल यादव, राजेश कुशवाहा, लालजी यादव, डॉ. रामचंद्र, डॉ. विकास यादव, अमित ठाकुर, राघवेंद्र यादव, रामवचन यादव, संदीप यादव, आजाद राय, संतोष यादव, अविनाश पांडेय, जय सिंह, सुजीत कुमार, अनिल यादव, अक्षय यादव, मटरू पहलवान, संदीप यादव, कृष्णानंद यादव, सुनील यादव, अविनाश विद्यार्थी, हरेंद्र यादव, अफजल अली, धर्मदेव यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें