फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विभिन्न विधाओं के 23 स्थायी और सह आचार्य मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एनॉटमी, पैथोलॉजी, ईएनटी, कम्युनिटी मेडिसिन, इमरजेंसी मेडिसिन सहित अन्य विभाग को स्थायी आचार्य मिले
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज में संविदा और स्थायी मिलाकर 60 आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज को विभिन्न विधाओं के 23 स्थायी आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य मिल गए हैं। इनमें एनॉटमी, पैथोलॉजी, ईएनटी, कम्युनिटी मेडिसिन, इमरजेंसी मेडिसिन, बायो कैमस्ट्री, माइक्रो, फार्मा, फाॅरेंसिक मेडिसिन, गाइनी, इमरजेंसी मेडिसिन सहित अन्य विभाग शामिल हैं।
ऐसे में संविदा और स्थायी मिलाकर आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य की संख्या 60 पहुंच गई है। अब न सिर्फ शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त और बेहतर होगी, वहीं मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

फिलहाल एनाटमी में एक, बायोकैमेस्ट्री में एक, पैथोलॉजी में तीन, माइक्रो में दो, फार्मा में एक, फारेंसिक मेडिसिन एक, कम्युनिटी मेडिसिन में पांच, गाइनो एक, आर्थोपैडिक्स एक, एनेस्थीसिया के दो, इमरजेंसी मेडिसिन में एक, टीबी चेस्ट एक और पीडिया के एक आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य तैनात हो गए है।
ऐसे में अब मेडिकल कालेज में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ अन्य व्यवस्थाओं से लैस करने का कार्य शासन की ओर से किया जा रहा है, जिससे मेडिकल छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

इधर इनके तैनाती से अब मरीजों को भी बेहतर उपचार की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इस संबंध में प्राचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि 23 नए स्थायी आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य मिले हैं। अब तक 12 लोगों ने पदभार ग्रहण कर लिया गया है। ऐसे में संविदा और स्थायी मिलाकर 60 की संख्या पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें