मेदनीपुर गांव स्थित तुलसी आश्रम पर गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। नौ दिनों से चल रहे मानस पाठ के समापन के बाद हवन पूजन भी किया गया।
इसके अलावा सबलपुर गांव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रामचरितमानस पाक्षिक सत्संग समिति ने गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने घोर कलिकाल से ग्रसित जीवों के उद्धार के लिए द्वादश ग्रंथावली की रचना की। रामचरितमानस अद्भुत ग्रंथ है। जब सत्य सनातन धर्म संस्कृति एवं सभ्यता पर चहुंओर से आक्रमण किया जा रहा था, लोग विशेषकर समाज के अगुआ भी लालच तथा भय के कारण अपना धर्म त्याग कर रहे थे। तब अपनी रचना के माध्यम से लोगों में नैतिक मूल्यों और धर्म के प्रति जागृति पैदा करने का काम किया। इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, बुच्चा यादव, पारस प्रजापति, गुड्डू सिंह, टुनटुन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, रामजी तिवारी, अश्वनी तिवारी आदि मौजूद रहे।