फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक पुल पर खड़ाकर गोमती युवक ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के राजवारी पुल पर रविवार की दोपहर बाइक खड़ा करके एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। मछुवारों ने युवक को बचा लिया और पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के विशेश्वरगंज कोतवाली निवासी सूर्या गुप्ता (22) मार्कंडेय महादेव दर्शन के लिए घर से निकले थे। मार्कडेय महादेव दर्शन करने के बाद राजवारी पुल पर पहुंचे और बाइक से उतरकर किसी से फोन पर बात कर पुल से नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने की आवाज सुनकर पुल के नीचे मछली मार रहे मछुआरों ने युवक को नदी से बाहर निकाला। संयोग ही था कि जहां युवक कूदा था, वहां पानी कम था, जिससे उसकी जान बच गई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया घटना संज्ञान में है। घायल के पिता मौके पर आकर पुत्र को ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें